Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा कॉलोनी निवासी संजय शर्मा का टीएमएच में बकाया बिल 39,925 रू माफ करवाएं

विधायक संजीव सरदार

जमशेदपुर:-पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने आज बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर 5 निवासी कंचन देवी के पति संजय शर्मा का टीएमएच का बकाया राशि 39925 रुपया माफ करवाएं।

विदित हो कि संजय शर्मा की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण वे टीएमएच में भर्ती हो गए थे। उनकी आर्थिक स्थिती काफी खराब होने के कारण वे टीएमएच का बिल भुगतान नहीं कर पा रहे थे। मरीज संजय शर्मा की पत्नी कंचन देवी ने विधायक संजीव सरदार को वस्तु स्थिति से अवगत करवाई। विधायक संजीव सरदार ने तत्काल टीएमएच के प्रबंधक से वार्ता कर उनका बकाया बिल को माफ करा दिए और मरीज अपने घर आ गए। इस संबंध में पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता ने इस कार्य के लिए विधायक संजीव सरदार को धन्यवाद दिये है।

उप मुखिया सुनील गुप्ता

Related Post