Breaking
Sun. Mar 8th, 2026

झारखंड प्रदेश में है परिवर्तन की लहर,एन डी ए जा रही है सरकार बनाने ..

चाईबासा-: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में चाईबासा विधान सभा चुनाव संचालन प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने आये प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का स्वागत जिला अध्य्क्ष संजय पांडे ने किया।आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि पूरे राज्य में परिवर्त्तन की लहर चल रही है,जनता 5 सालों में हेमन्त सोरेन की सरकार से ऊब गई है,वर्तमान सरकार राज्य में भरास्ट्राचार की जननी बन गई है,भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकनों में उमड़ी जनमानस की भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अधिकाधिक मतो से जीताने का संकल्प कर लिया है केवल जरूरत है चुनाव में सुदृढ़ संचालन की,जिसके लिए पार्टी पूरी तैयारी कर चुकी है। साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पंचप्रण लिए है जिसमें गोगो दीदी योजना के तहत राज्य के सभी महिलाओं को हर महीने 21 सौ रुपये उनके खाते में भेजेगी,21 लाख झारखंड वासियों को पक्का घर,मुफ्त बालू,जल कनेक्शन के साथ देगी, स्नातक और स्नातकोर युवाओं को प्रति माह 2 हजार की प्रोत्साहन राशी देगी,महिलाओं को 5 सौ रुपये ने गैस सिलिंडर 10 माह और 2 सिलेंडर मुफ्त देगी,2 लाख 87 हजार सरकारी पदों में भर्ती,5 लाख युवाओं को प्रत्येक वर्ष स्वरोजगार उपलब्ध कराकर जॉब कलेंडर जारी कर समय पर नियुक्ति पत्र हस्तांतरित करेगी।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा भी करती है,इसके लिये सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चाईबासा विधान सभा के अपने प्रत्याशी बहन गीता बालमुचू को जीता कर रांची भेजने का कार्य करें।आदित्य साहू ने कहा कि गीता बालमुचू भारतीय जनता की कर्मठ महिला कार्यकर्ता अनेकों वर्षों से रहीं है,ग्रामीण जनता के बीच इनकी गहरी पैठ है,जनता के कार्यों में अपना जीवन न्योछावर कर दिया है,इनकी जीत तय है।प्रत्याशी गीता बालमुचू ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश से चुनाव कार्य मे लग चुके हैं,हमे घर घर जाकर पंचप्रण के बारे जनता को बताना है।गीता ने कहा कि 15 वर्षों से वर्तमान विधायक ने चाईबासा विधानसभा क्षेत्र को 50 वर्ष पीछे ढकेल दिया है,जनता की सुधि से इन्हें कोई मतलब नही है,पर यह अलग बात है कि इनका स्वंय का विकास द्रुत गति से हुआ है,जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है,शिक्षा ब्यवस्था,स्वास्थ्य ब्यवस्था,जीवन यापन मूलभूत जरूरतों से ग्रामीण जनता त्राहिमाम कर रही है,जनता ने मन बना लिया है इन्हें हराने का,इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के हरेक कार्यकर्ता स्वंय को प्रत्याशी मानते हुए जीत हासिल करने का प्रण ले चुकी है।बैठक को प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिड ने भी संबोधित कर चुनाव कार्य योजना पर प्रकाश डाला।बैठक में पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा,सतीश पूरी,नगरपरिषद पूर्व चेयरपर्सन नीला नाग,जिला परिसद सदस्य राजश्री बानरा,मनीष राम,दिनेश नंदी,अनूप सुल्तानिया,बिपिन लागुरी,पिछड़ा जाती मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी,बबलू शर्मा,भूषण पाट पिंगवा,सभी मंदलअध्य्क्ष,के अलावे अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Related Post