Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

रांची -: अमित शाह ने कहा, “झारखंड में भाजपा की सरकार बनने वाली है”  

रांची-: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए हैं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी शामिल हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान की है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने झारखंड में पिछले लोकसभा चुनाव में 9 सीटें जीती हैं और 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की है। शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चेताते हुए कहा, “झारखंड में भाजपा की सरकार बनने वाली है।”

कांग्रेस और JMM पर हमला

अमित शाह ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार देखा है कि हारने के बाद भी अहंकार बना हुआ है। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में जीतने के बाद अहंकार आ जाता है, लेकिन हारने के बाद भी ऐसा अहंकार देखना दुर्लभ है।” उन्होंने राहुल गांधी की संसद में हरकतों का उदाहरण देते हुए कहा कि दो तिहाई सीटें जीतने के बाद भी लोगों में अहंकार नहीं आता।

विकास और भ्रष्टाचार का मुद्दा

शाह ने यह भी कहा कि 60 साल बाद भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने कहा, “2014, 2019 और 2024 में, देश की जनता ने मोदी जी को लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य दिया है।”

उन्होंने झारखंड के विकास पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 10 साल में झारखंड के लिए केवल 84,000 करोड़ रुपये दिए, जबकि मोदी सरकार ने 3.84 लाख करोड़ रुपये दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि JMM सबसे भ्रष्ट सरकार है और कांग्रेस के सांसदों के घरों से करोड़ों रुपये की राशि मिली है।

नक्सलवाद पर चर्चा

अमित शाह ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित रहा है, लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है।

Related Post

You Missed