Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

असम के मुख्यमंत्री की झारखंड दौरे पर सुरक्षा में कमी, एडीजी ने लिखा पत्र

रांची- : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सह प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान उनकी सुरक्षा में कमी बताई जा रही है। असम के एडीजी ने झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है कि वर्ष 2022 अक्टूबर से मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, लेकिन झारखंड में उनकी सुरक्षा में कमी लग रही है। अधिकारी ने सुरक्षा में कमी के कारण अप्रिय घटनाओं के खतरे को बताया है और सुरक्षा में सुधार के लिए आग्रह किया है।

Related Post