Breaking
Wed. Jul 22nd, 2026

जमशेदपुर: ब्लेड से वार कर जख्मी करने का मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर। बागबेड़ा के हराराम सैलून के पास ब्लेड से वार कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। बागबेड़ा नया बस्ती निवासी भरत सिंह ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में आरोपी नया बस्ती के रोहित कुमार प्रसाद, उपेंद्र कुमार प्रसाद और बागबेड़ा गांधीनगर निवासी राम कुमार मिश्रा हैं।

घटना के बाद, मामला बागबेड़ा थाने पहुंचते ही पुलिस ने दो आरोपियों, रोहित प्रसाद और राजकुमार मिश्रा, को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 7 जुलाई को दिन के 11.30 बजे घटी थी। ब्लेड से वार करने के बाद आरोपियों और वादी के बीच कहा-सुनी भी हुई थी। घायल भरत सिंह को इलाज के लिए खासमहल के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Post