Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव : हर्षोल्लास में मनाई गई भव्य परंपरा

जमशेदपुर-आज सायं 4 बजे से श्री श्री शिव हनुमान दुर्गा मंदिर के पारिसरिक से जमशेदपुर के नया कोर्ट के पीछे स्थित ह्यूम पाइप में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में मंदिर के संरक्षक श्री अशोक पांडे और युवा समाजसेवी शंभू मुखी डूंगरी के नेतृत्व में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर की प्रतिमाओं पर पंडित हेमंत बनर्जी और काजल चक्रवर्ती द्वारा पूजा-अर्चना की गई। पूजा के उपरांत, रथ के आगे नारियल फोड़ कर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत की।

इस महोत्सव में स्थानीय बस्ती वासियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे। रथ यात्रा के अंत में, भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस उत्सव के सफल आयोजन में मंदिर के संरक्षक श्री अशोक पांडे, शंभू मुखी डूंगरी, नवीन शर्मा, उमेश पांडे, डी हरीश राव, उमलेश पांडे, मिथिलेश पांडे, ललन जी, भगत जी, भोला सिंह, पप्पू सिंह, आनंद शुक्ला, मन्नू मंडल, संजय मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, श्याम कुमार शर्मा, सिकंदर सिंह के सहयोग का विशेष महत्व था।

Related Post