Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर झामुमो की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित

आसन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन की जीत सुनिश्चित करने हेतु रविवार को गोबिन्दपुर पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। पंचायत अध्यक्ष हामिद अंसारी के अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड सचिव नौशाद शेख, वरीय कार्यकर्ता डॉ अब्दुल रईस खान,सलाम अंसारी, पंचायत सचिव उज्ज्वल पाल, सैमुएल के साथ सभी बूथ समिति के सदस्य मौजूद थे।बैठक में कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर प्रचार प्रसार तेज करने का आग्रह किया गया।

 

संवाददाता मौसम गुप्ता की रपोर्ट।

Related Post