Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

यूरिया के लिए आदिवासी किसानो मे हाहाकार मचा, 266 रुपये का 600 रुपए मे बेचा जा रहा है. सरकार आदिवासी किसानो को सस्ते दर पर यूरिया उपलब्ध कराया जाय : रमेश हांसदा

राजनगर:आज आदिवासियो सुरक्षा परिषद सरइकेला खरसावां जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष सीताराम हांसदा की अध्यक्षता में राजनगर सिदो कानहू विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया. इस अवसर पर सुरक्षा परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश, केन्द्रीय सचिव जयपाल मुर्मू, केन्द्रीय सचिव सिबिल देवगम, केन्द्रीय सदस्य काली मुर्मू केंद्रीय सदस्य ठाकरा मुर्मू की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

इस बैठक मे पारित प्रस्ताव

1. अन्तरजातीय विवाह को रोकने के लिए जानजग चलाया जाएगा.

2. आगामी पंचायत चुनाव मे दूसरे जाति से विवाह करने वाली महिलाओ को चुनाव लड़ने से रोका जाय.

3.सरना धर्म कोड का प्रस्ताव राज्य सरकार पारित करे.

4. ऑल चीकी विरोधी ईसाई विधायक की इस बैठक में निंदा की.

5. राजनगर +2 हाई स्कूल का नाम इस क्षेत्र के पूर्व मंत्री समाज सेवी कादे माझी के नाम से किया जाय.

6 यूरिया के लिए आदिवासी किसानो मे हाहाकार मचा हुआ है. 266 रुपये का 600 रुपए मे बेचा जा रहा है. सरकार आदिवासी किसानो को सस्ते दर पर यूरिया उपलब्ध कराया जाय.

इस बैठक प्रखंड वार प्रभारी बनाया गया है.

राजनगर पू. राकेश हेम्ब्रम

राजनगर प. मुनिराम हेम्ब्रम और बबलू मुर्मू

सरइकेला होदा तूडू

गम्हारिया दिनेश हांसदा

खरसावां ठाकुरआ मुर्मू

कुचाई सिबिल देवगम

नीमडीह और कुकडू मे सीताराम हांसदा

चांडिल और इचागड़ जयपाल मुर्मू को बनाया गया है.

इस बैठक में भोलानाथ टुडू, बबलू मुर्मू, धनु राम मुर्मू, रायसेन मार्डी, करण बसके, सिंगराई हांसदा, कल्याण हांसदा आदि उपस्थित थे. जिला सम्मेलन 27 सितंबर को तीतिरबिला मे होगी

 

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*

Related Post