Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

विधायक संजीव सरदार ने एक गरीब परिवार का टीएमएच के प्रबंधक से बात कर, बकाया राशि1,16,000 माफ कराए।

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य घाघीडीह पंचायत के गिदीझोपड़ी निवासी रुकमनी महतो का टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में ईलाज चल रहा था । ईलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 1,16,000 /– रुपया हो गया था । परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण वह अस्पताल का बकाया राशि 1,16,000 रू देने में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रहा था, इसकी सूचना झामुमो युवा नेता मुकुल महतो ने पोटका के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार को दी, विधायक ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से बात कर बकाया बिल 1,16,000 रू माफ कराए । जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को अस्पताल से छुट्टी दिया गया । इसलिए मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post