Breaking
Tue. Jul 28th, 2026

विधायक संजीव सरदार ने मानवता का परिचय देते हुए एक गरीब परिवार के टीएमएच के बकाया राशि167.000 माफ करवा कर शव मुक्त कराएं

पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखार निवासी रौशन परवीन को गंभीर बीमारी के कारण परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती किया था । ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी । इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल – 276,000 रुपया हो गया था । मृतक के परिजनों द्वारा अस्पताल में 109,000 रू ही भुगतान कर पाए थे, परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 167,000 रू भुगतान करने में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से परिजनों को शव नहीं मिल पा रहा था, मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पोटका के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार को दी, विधायक ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल 167,000 रू माफ कराए । जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को शव सौंपा गया ।इसके लिए मृतक के परिजनों ने विधायक को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post