Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

गारू में विधायक रामचंद्र सिंह की उपस्थिति में निकाला गया तिरंगा यात्रा

*गारू में विधायक रामचंद्र सिंह की उपस्थिति में निकाला गया तिरंगा यात्रा*

गारू संवादाता उमेश यादव की रिपोर्ट

 गारू प्रखंड मुख्यालय में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की उपस्थिति में महागठबंधन समर्थक लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाला। आजादी के 75 वीं सालगिरह पर पूरा भारत आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में मनिका विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उपस्थित होकर वन विभाग चेक नाका से अरमु मोड़ चौक तक शोभायात्रा निकाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, गारू प्रखंड जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कमरुद्दीन खलीफा, पवन कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेसी सतनारायण प्रसाद, उमेश प्रसाद, निजामुद्दीन अंसारी,प्रदीप प्रसाद तथा कई अन्य महागठबंधन समर्थक उपस्थित थे।

Related Post