लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गौरव यात्रा के पांचवें दिन कैरो प्रखंड
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गौरव यात्रा के पांचवें दिन कैरो प्रखंड के पेट्रोल पंप से पद यात्रा का शुभारंभ किया गया जो एड़ादौन होते हुए कुड़ू प्रखंड के ग्राम जिंगी पहुंचा जहां स्वतंत्रता सेनानी लालू टाना भगत के प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तत्पश्चात पदयात्रा बारीडीह, उड़ूमुड़ू ,जिदो, होते हुए ग्राम मराडीह में समाप्ति की गई आज के पद यात्रा कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के सह संयोजक रमेश कुमार चीनी विशेष रूप से उपस्थित हुए कांग्रेसी पद यात्रियों का जगह जगह पर अभिवादन और स्वागत किया गया। मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के सह संयोजक रमेश कुमार चीनी ने कहा कि 75 साल पूर्व आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन करता हूं जिनके बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस लेते हैं हमें उन शहीद वीर सपूतों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए और जब तक दुनिया रहेगी हिंदुस्तान में इनका नाम सदैव ऊंचा रहेगा। मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुखेर भगत ने कहा कि आज हम आजादी के 75 वां वर्षगांठ मनाते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं देश को अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति दिलाने से लेकर भारतवर्ष को आज विश्व के मानचित्र में ऊंचाइयों में पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है उसे ना कोई भुला सकता हैऔर ना ही कोई मिटा सकता है भाजपा और आर एस एस सिर्फ कुछ समय के लिए देश के भोली भाली जनता को गुमराह कर सकते हैं लेकिन इनका असली चेहरा को अब देशवासी पहचानने लगे हैं। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेसार अहमद ने कहा कि आजादी के 75 वां वर्ष गांठ मनाना हम सभी देशवासियों के लिए काफी गौरव का पल है लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुआ आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी देशवासियों का परम कर्तव्य है वर्तमान में केंद्र में बैठी मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण देश बदहाली की ओर जा रहा है आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है ये लोग देश में नफरत फैलाकर देश को कमजोर करना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी इनके गलत नीतियों का पुरजोर विरोध संसद से लेकर सड़क तक करेगी और देश के अस्मिता के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। आज के पद यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी शकील अहमद जगदीप भगत निशीथ जयसवाल सलीम अंसारी बड़े तनवीर गौहर अनीस अहमद सदरुल अंसारी फहद खान अमृता उराव संगीता उरांव संतोषी ललिता उरांव ललिता उरांव जलील खान मोहम्मद इकबाल अमृत लकड़ा मुनीम अंसारी रशीद अंसारी खुर्शीद खान मोहम्मद नसीम कमरुल इस्लाम सूरज मुंडा दारोगा उरांव जिलानी अंसारी असलम अंसारी जैनुल अंसारी मुमताज अंसारी नेसार खान इंदरजीत उरांव नईम अंसारी हफीजुल अंसारी बसंत उरांव सुशील उरांव समसुल अंसारी मजीद पवरिया मुजाहिद अंसारी अनवर अंसारी सनाउल्लाह अंसारी विजय उरांव नारायण उरांव मुस्लिम अंसारी रुस्तम अंसारी आरिफ अंसारी सीबू भगत एवं राजकुमार उरांव समेत सैकड़ों कांग्रेसी पद यात्रा में शामिल हुए*।

