आलोक कुमार उर्फ मंटू ने जेएमएम के सभी पदों से इस्तीफा दिया लातेहार
बब्लू खान की रिपोर्ट
आलोक कुमार ने आरोप लगाया है अपने ही सरकार में कोई भी कार्यकर्ताओं का खुश नहीं है आज उनका सरकार रहते हुए भी हेमंत सरकार एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा लगा रही है उनके दरबार में हैसियत वालों को ही काम और सम्मान मिलता है
इसलिए मैं मंटू कुमार अपने जेएमएम के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।
बताते चलें कि लातेहार जिला से जेएमएम के कई जुझारू कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है पिछले महीनों से परमेश्वर गंजू सक्रिय कार्यकर्ता एवा लातेहार जेएमएम को पहचान देने वाले लातेहार जिला में उनकी खोई हुई साख को परमेश्वर गंजू ने जी तोड़ मेहनत कर जेएमएम को लातेहार जिला में एक नई पहचान देने का काम किया। पर जेएमएम की सरकार बनने के बाद अपने ही कार्यकर्ताओं को मान और सम्मान से वंचित रहना पर रहा।
पिछले कुछ दिन पहले वह इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं लातेहार जिला में पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है कि जेएमएम के सक्रिय कार्यकर्ता लोग जमीन छोड़कर जा रहे हैं जो बैजनाथ राम और हेमंत सरकार के लिए एक चुनौती है कहीं ऐसा ना हो भविष्य में जेएमएम जमीन अपनी लातेहार की धरती को खो दें । प्रवक्ता दीपू
प्रवक्ता दीपू सिन्हा ने भी। चंदवा में हो रहे जेएमएम सरकार में घोटाला का लगातार पर्दाफाश कर रहे हैं । कई दिग्गज और सम्मानित समाजसेवी नेता लातेहार जिला से इस्तीफा दे चुके हैं बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है की सत्ता पक्ष के नेता इस्तीफा दे रहे हैं।

