बिहार में गठबंधन के सरकार बनने पर राजद ने मनाई खुशी।
बालूमाथ। बिहार में राजद और जदयू की गठबंधन सरकार बनने पर राजद नेताओ मे काफी खुशी देखी गई
इस खुशी में राजद के कार्यकर्ताओं ने जमकर फटाके फोड़े और मिठाई बाटे। वही राजद के बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रितलाल यादव ने कहा कि बिहार में राजद गठबंधन की सरकार बनी है जो कार्यकाल पूरा करेगी और बिहार ही नही हर जगह राजद की सरकार बनेगी।
युवा प्रखंड राजद अध्यक्ष दीपक यादव ने कहा है कि बिहार में राजद गठबंधन की सरकार बनी है जिसको लेकर हमलोग खुशी का इजहार कर रहे है और माननीय पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के हाथ मजबूत हो रहा है। इस मौके पर मनोज यादव, शायमशुन्दर यादव , रामलाल यादव सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

