जेजेए लातेहार जिला इकाई की बैठक संपन्न
संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा
लातेहार संवाददाता धीरज कुमार की रिपोर्ट
लातेहार। झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन लातेहार जिला इकाई की बैठक रविवार को स्वामी विवेकानंद पार्क लातेहार में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार गिरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रदेश संयुक्त सचिव राजीव मिश्रा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार और मजबूती पर बल दिया गया।
मौके पर सभी पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और इसके विस्तार को लेकर अपनी अपनी बातों को बैठक में रखा। लातेहार के वरिष्ठ पत्रकार विशाल शर्मा ने कहा कि प्रखंड स्तर पर बैठक होनी चाहिए और जिन प्रखंडों में संगठन कमजोर है ,वहां साथियों के साथ बैठक कर मजबूती प्रदान किया जाए। वरिष्ठ पत्रकार उत्कर्ष पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता एक चुनौती हो गई है। ऐसे में पत्रकारों को एकजुट रहना होगा। जिला अध्यक्ष संजीव गिरी ने कहा कि सभी को एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत करना होगा। वरिष्ठ पत्रकार नवीन मिश्रा ने प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। वरीय पत्रकार विकास तिवारी ने संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर बल दिया और कहा कि हम सब मिलकर संगठन को इतना सशक्त बना लें ,ताकि जरूरत पड़ने पर हम अपने साथियों का सहयोग भी कर सकें। पत्रकार रूपेश कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, मोहम्मद शमीम, तनवीर अहमद, शहजाद आलम राजीव कुमार ,सत्येंद्र प्रसाद समेत अन्य पत्रकारों ने भी अपनी बातों को संगठन के पटल पर रखा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने अपने विचार दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा, वही सभी प्रखंडों में पत्रकारों के साथ बैठक कर मजबूत प्रखंड कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आशीष वैद्य, दयानंद प्रसाद, संजय राम, अमित कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद, पारस यादव, देवनीस लीली, सतीश कुमार, दिलीप कुमार ,अमन सिन्हा समेत अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

