Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

सीआरपीएफ 214 बटालियन नें हेनारवासियों के लिए एलइडी टीवी गिफ्ट किया

*सीआरपीएफ 214 बटालियन नें हेनारवासियों के लिए एलइडी टीवी गिफ्ट किया*

 

गारू संवादाता उमेश यादव की रिपोर्ट

गारू थानाक्षेत्र के मारोमार पिकेट में सीआरपीएफ 214 बटालियन नें बारेसांढ़ पंचायत के जंगल में बसा गांव हेनार के लोगों को मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी का तोहफा दिया। सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमानडेंट ऋषि राज सहाय नें हेनार के लोगों की दिनचर्या से प्रेरित होकर रविवार को सुबह मारोमार पिकेट में बुलाकर 32 इंच का टीवी गिफ्ट किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा किया कि, गांव की विकास के साथ प्रकृति का संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। सीआरपीएफ गांव वालों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है, यदि किसी भी प्रकार से मदद का जरूरत हो तो कम्पनी कमांडर से संपर्क करें।

बताते चलें की हेनार नेतरहाट की तराई पर बसा एक छोटा सा गांव है। इस गांव में आदिम जनजाति के बृजिया समुदाय के लोग के अलावा उरांव तथा नागेसिया जनजाति निवास करते हैं। गांव में मूलभूत सुविधा अब तक नहीं है, खासकर सड़क, बिजली और नेटवर्क के लिए लोग अब भी ललायीत हैं। सीआरपीएफ 214 कमांडेंट नें कहा की नेटवर्क कंपनी से बात कर बूस्टर नेटवर्क लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है। यदि वहां पर बूस्टर टॉवर लग जाय तब उसकी सुरक्षा भी ग्रामीणों को ही सुनिश्चित करनी होगी। कंपनी नें ग्रामीणों को मेडिकल किट भी मुहैया किया। मौके पर कमांडेंट ऋषि राज सहाय, कंपनी कमांडर मणि सर, इंस्पेक्टर राम लाल, गारू थाना प्रभारी राजीव भगत, मुखिया रुपमनी नागेसिया, राजेश यादव तथा हेनार के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Post