Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

अज्ञात अपराधियों ने पुल निर्माण कार्य मे लगे मिक्चर मशीन को किया आग के हवाले

अज्ञात अपराधियों ने पुल निर्माण कार्य मे लगे मिक्चर मशीन को किया आग के हवाले

लातेहार संवाददाता धीरज कुमार की रिपोर्ट

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के केडू गांव में विशेष प्रमंडल विभाग से 60 लाख रुपये की लागत के बन रहे पुल निर्माण कार्य पर मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने कार्य स्थल पर धावा बोलकर मिक्चर मशीन को आग के हवाले कर दिया। गांव के ग्रामीणों के अनुसार एक बाइक में तीन संख्या में आकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुल का कार्य करा रहे मुंशी मनोहर साव के द्वारा इसकी सूचना तुरंत संवेदक को दी। संवेदक अशोक कुमार गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे घटना के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने बताया की मंगलवार की रात मेरे मोबाइल फोन पर मुन्ना जी के नंबर से सात से आठ बार फोन आया। मेरे द्वारा फोन रिसीव नहीं करने पर इन्ही गिरोह के द्वारा मिक्चर मशीन व सेंट्रिंग में लगाएं गए प्लाई को आग के हवाले कर दिया गया है। जिससे मिक्चर मशीन जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण में लेवी को लेकर बार -बार इस नंबर से फोन किया जा रहा था। मैंने पुलिस को इसकी मौखिक सूचना दे दी गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि संवेदक के द्वारा अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही अग्रेतर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर लातेहार पुलिस कटिबद्ध है। समाचार लिखे जाने तक संवेदक द्वारा लातेहार में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

Related Post