*समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि*
बालूमाथ संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट
बालूमाथ भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कुशवाहा जी के अध्यक्षता में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि बीजेपी *समर्पण दिवस* के रूप में मनाती है। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ 1951में भारतीय जनसंघ की नीव रखी थी। वह जाने-माने विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए और वह आर एस एस के प्रचारक बने। 11 फरवरी 1968 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
मौके पर एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शाह ओबीसी जिला महामंत्री देवनन्दन प्रसाद मंडल महामंत्री विजय यादव मंडल मंत्री अखिलेश भोक्ता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर तुरी भाजयुमो मंडल मंत्री उज्ज्वल सिंह सोशल मीडिया प्रभारी आशुतोष पाठक सुरेंद्र मुंडा लखन महतो मनोज राम समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा*
*मंडल अध्यक्ष*
*भाजपा बालूमाथ*

