Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

Lata Mangeshkar Passes Away : ‘भारत रत्‍न’ लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधन,राष्ट्रपति कोविंद व पीएम ने जताया गहरा दुख

Lata Mangeshkar Death News।

भारत रत्‍न’ व महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है. यह जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने भावूक हो कर लगातार तीन ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

आपको बता दें कि बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था और वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में थी। लता (92) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ प्रतीत समदानी और चिकित्सकों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। जैसे ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरें आईं वैसे ही प्रशंसक ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचने लगे थे। उनसे मिलने शनिवार को बहन और गायिका आशा भोसले स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल परिसर के बाहर अवरोधक लगाए गए हैं और सुरक्षा कड़ी कर दी गई और वहां मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

लता जी का निधन हृदय विदारक: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है। जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।

भावी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की दिग्गज के रूप में याद रखेंगी: मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।

देश की शान व संगीत जगत की सिरमौर थीं : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी।’

उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

वही स्वर कोकिला के निधन पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का शोक संदेश में कहा हैं कि स्वर कोकिला “भारत रत्न” लता मंगेशकर जी के निधन से मन बहुत ही दुखी है।पुण्यात्मा को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

लता जी के निधन से भारत ने अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर और उदात्त आवाज से भारत और दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वह वास्तव में एक संगीत रत्न थीं और उन्होंने कई दशकों तक एक रानी की तरह हिंदी सिनेमा सहित कई भाषाओं में संगीत के माध्यम से राज किया।उनके निधन से एक खालीपन आया है जिसे भरा नहीं जा सकता।लता जी अपनी सदाबहार धुनों के माध्यम से करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगी।उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।ॐ शांति।

 

 

Related Post