Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

दहेज मुक्त झारखंड की रामगढ़ जिला महासचिव बनी सिंधु झा

दहेज मुक्त झारखंड की जिला महासचिव बनी सिंधु झा

 

रामगढ़। दहेज मुक्त झारखंड ने अपनी कमेटी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार सह मीडिया संगठन की रामगढ़ जिलाध्यक्ष सह शिक्षिका सिंधु झा का मनोनयन दहेज मुक्त झारखंड का रामगढ़ जिला महासचिव के पद पर किया गया है।

ये जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सह मानवाधिकार संगठन के सदस्य सत्यजीत चौधरी ने मीडिया को अपना बयान जारी कर दिया।

उन्होंने बताया की संस्था के संस्थापक डा आनंद साही की अनुशंसा पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद ने उनका मनोनयन जिला महासचिव रामगढ़ के पद पर किया है।

सिंधु झा के महासचिव बनाए जाने पर संस्था की रामगढ़ जिलाध्यक्ष अन्नु सिन्हा सहित समाजसेवी भगवान प्रसाद,विश्व हिंदू परिषद के मनोज पोद्दार, भाजपा मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,मानवाधिकार संगठन के महासचिव अमरेश कुमार गौतम, अंशु सिन्हा,कंचन रानी,प्रगति कुमारी इत्यादि लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Related Post