कृषि मंत्री का चंदवा पहुंचने पर कांग्रसीयों ने किया जोरदार स्वागत
चंदवा में जल्द ही कृषि चौपाल लगाया जाएगा

चंदवा। प्रखंड कांग्रेस कमिटि ने राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान के नेतृत्व में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख का चंदवा में फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया, कृषि मंत्री रांची से मनिका जाने के क्रम में डाक – बंगला में रुक कर नेताओं कार्यकर्ताओं से मिले, छेत्र के समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की, उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो और राजद गठबंधन की नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार राज्य को विकास और खुशहाली की ओर ले जा रही है, 
आम जनता का तथा किसानों की समस्याओं को समाधान करने का तेजी से कोशिश किया जा रहा है, यह सरकार गरीबों, वंचितों, बेसहारों, दुकानदारों, किसान, मजदूरों, व्यवसाइंयों समेत सभी वर्गों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है, इस क्रम में नेताओं कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष कई समस्याएं रखी इसपर मंत्री ने समस्या समाधान के लिए यहां जल्द ही कृषि चौपाल लगाए जाने का आश्वासन कार्यकर्ताओं को दिया, इसके लिए तिथि निर्धारित कर सुचित करने के निर्देश नेताओं को दिए
स्वागत करने वालों में कांग्रेस चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, सेवानिवृत्त शिक्षक सरवर अंसारी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बाबर खान, मोहम्मद इस्तेखार, रामयश पाठक, श्रीराम शर्मा, धनेश्वर सिंह, मतिया देवी, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद ताज, साबिर आलम, मनु गुप्ता, मोहम्मद नूर कलाम, दामोदर उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

