Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

जिला पार्षद के अनुरोध पर सांसद दिखाएं दरिया दिल

पोटका प्रखंड के सानग्राम गांव की आरती देवी, अपने घर से बाइक में अपने छोटे बेटे के साथ आदित्यपुर जा रही थी – रास्ते में गितिलता गाँव के समीप एक बड़े बम्प पर जर्क होने के कारण आरती देवी अचानक बाइक से गिर गई – जिससे उनकी दहिने तरफ की कनपट्टी के जगह शर पर काफी चोटें आई तथा कान से खून भी बह गई। – शर की चोट इतनी गहरी थी की घटनास्थल से ही वे बेहोंश हो गई। 15 दिन टी.एम.एच. के बेहतरीन ईलाज, सफल ऑप्रेसन के वावजूद बेहोंशी के अवस्था में ही आज लगभग 12 बजे उन्होंने अपनी दम तोड़ दी। अपनी माँ की ईलाज में उनके पुत्रों के द्वारा हॉस्पिटल का बिल किसी तरह एक लाख तिश हजार तक की राशी जमा कि गई थी लेकिन और चौषट (64) हजार का बिल बकाया रह गया था जो उनके पुत्रों के द्वारा किसी भी प्रकार से जमा नही हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में उनके पुत्रों द्वारा समस्या की सुचना जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल को दी गई – दुःखद सुचना पाकर उतपन्न समस्या की त्वरित समाधान हेतु जिप सदस्या के निदेश पर पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल द्वारा सांसद महोदय को दुःखद समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई – अंततः जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के अनुरोध पर सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा टी.एम.एच.प्रबंधन से बात कर मृतक – आरती देवी का 64 हजार का ईलाज विल माफ़ करवा दिया गया। आज सांसद श्री महतो खुद चल कर अस्पताल पँहुचे तथा पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बाँधे उनके साथ साथ पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल भी उपस्थित थे, – ऐसे कागजी प्रक्रिया पूरा करने के लिये सांसद के विभागीय प्रतिनिधि नन्दकिशोर शर्मा भी दिन भर लगे हुये थे। श्री मंडल तथा पीड़ित परिवार माननीय सांसद को हार्दिक धन्यवाद दिये

Related Post