Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

लोहरदगा रेलवे साइडिंग में बॉक्साइट अनलोडर मजदूर स्वा रविंदर उरांव उर्फ दुर्गा उरांव का लोडिंग अनलोडिंग का काम करने के दौरान बॉक्साइट लदी मालगाड़ी के चपेट में आने से

लोहरदगा रेलवे साइडिंग में बॉक्साइट अनलोडर मजदूर स्वा रविंदर उरांव उर्फ दुर्गा उरांव का लोडिंग अनलोडिंग का काम करने के दौरान बॉक्साइट लदी मालगाड़ी के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। छोटा नागपुर बॉक्साइट वर्कर्स यूनियन इंटक के महासचिव सह राज्य सभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू जी के निर्देश पर यूनियन के अध्यक्ष श्री सुखैर भगत , अशोक कुमार यादव, हाजी सकील अहमद के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर हिंडाल्को प्रबंधन के मानव संसाधन प्रमुख श्री प्रकाश कुमार एवं राकेश प्रसाद गोपू के साथ वार्ता हुए। तथा घटना की सारी जवाबदेही हिंडाल्को कम्पनी मानते हुए मृतक के परिवार को 600000/छह लाख रुपए मुआवजा राशि देने पर सहमति बनी थी। जिसे आज दिनांक 10/09/2021 को लोहरदगा परिसदन में इंटक यूनियन के महासचिव सह सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त श्री दिलीप टोप्पो, इंटक यूनियन के अध्यक्ष श्री सुखेर भगत, अशोक कुमार यादव, हाजी सकील अहमद, नेसार अहमद, निशित जयसवाल, के समक्ष हिंडाल्को कम्पनी के मानव संसाधन प्रमुख श्री प्रकाश कुमार एवं अन्य प्रतिनिधि के द्वारा मृतक की मां पार्वती देवी एवम भाई सुलेंद्र उरांव को वार्ता के मुताबिक 350000+250000=600000/रुपया का चेक प्रदान किया गया। इस पर छोटा नागपुर बॉक्साइट वर्कर्स यूनियन इंटक के द्वारा हिंडाल्को प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया गया। और भविष्य में भी इंटक यूनियन और हिंडाल्को प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर मजदूर हित एवम लोहरदगा के लिए बेहतर करने की बात कही गई।

Related Post