Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

गारू बाजार में अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवागमन में हो रही है परेशानी

*गारू बाजार में अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवागमन में हो रही है परेशानी*

 

गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट

 

गारू प्रखंड मुख्यालय में बुधवार के दिन सप्ताहिक बाजार लगता है, जिसमें सुदूरवर्ती क्षेत्र से हजारों लोग अपने जरूरत की वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार में आते हैं। दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाने के कारण एसएच-9 से गुजरने वाले वाहनों को आने जाने में खासा परेशानी उठाना पड़ रहा है। एक तरफ लोगों का भीड़ और सड़क किनारे दुकानदार द्वारा दुकान लगाने के कारण बाजार के सारे भीड़ मुख्य सड़क पर ही नजर आती है। बता दें कि गारू प्रखंड में कुल 8 पंचायत में 69 गांव है, और लगभग प्रखंड के प्रत्येक क्षेत्र से लोग यहां बाजार करने के लिए आते हैं। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की।

Related Post