Breaking
Sat. May 9th, 2026

हज़ारीबाग के झंडा चौक में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग ब्रेकिंग न्यूज़

 

हज़ारीबाग के झंडा चौक में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

 

 

झारखंड में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ से लोग काफी चिंतित हैं। आये दिन होनी वाली आपराधिक घटनाओं ने लोगों को सन्न कर दिया है।

 

ताजा मामला हजारीबाग का है। यहां सदर थाना क्षेत्र के हजारीबाग का दिल कहे जाने वाले झंडा चौक में दो राउंड गोली चली है।

 

पुलिस को खबर मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति, अंचल इंस्पेक्टर व सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया है।

 

बता दें कि झंडा चौक में सुबह एक स्विफ्ट कार से एक लड़का उतरा। कार वाले लड़के और झंडा चौक में पहले से मौजूद लड़कों के बीच में कहासुनी के बाद धक्का मुक्की होने लगी।

 

इसी को लेकर आपसी विवाद में एक ने बंदूक निकाल कर पहले हवाई फायरिंग की, जबकि दूसरी गोली झंडा चौक स्थित जूते दुकान के शटर पर जाकर लगी।

 

पुलिस को गोली चलाने वाले का पता चलते ही उसके घर पर उसे पकड़ने पहुंची, तो वहां से वह फरार हो चुका था।

 

हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस गश्ती पूरे शहर में चालू है।

Related Post