Breaking
Thu. Mar 12th, 2026

महुआडांड़ आवासीय विद्यालय खेल स्टेडियम में एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ की हुई बैठक।वेतन वृद्धि पर किया गया विचार विमर्श।

झारखंड कर्मचारी संघ के लातेहार जिला अध्यक्ष संतोष कुमार एवं विशाल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय आवासीय विद्यालय के खेल स्टेडियम में सोमवार को महुआडांड़ एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में महुआडांड प्रखण्ड के एमपीडब्ल्यू के द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार सचिव के लिए गुलाम सरवर, उपाध्यक्ष अनुज कुमार, उपसचिव विक्रम कुमार, मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता का चयन किया गया। चयनित लोगों को बधाई दी गई। बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने मैं वेतन वृद्धि को लेकर अपनी विचार सभी के बीच रखी। जिसमें महुआडांड़ एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के द्वारा सहमति प्रदान की गई। आगे संतोष कुमार ने एमपीडब्ल्यू को सांगठन को मजबूती पर बल देते हुए कहा कि जब तक हम एकजुट नही होंगे तब तक एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ को सरकार के द्वारा उन्हें ठगी का शिकार बनाया जाता रहेगा। जब एकजूट होंगे तब ही लातेहार जिला एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ मजबूत हो पायेगा।वहीं वेतन वृद्धि पर सरकार को पत्राचार पर भी सहमति प्रदान की गयी। बैठक में मुख्य रूप से नंदलाल पासवान ,संजीव यशवंत राम ,मनीष आदि एमपीडब्ल्यू मौजूद थे।

Related Post