Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

कुएं से मिला मां बेटी का शव जांच में जुटी पुलिस हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

*कुएं से मिला मां बेटी का शव जांच में जुटी पुलिस*

 

*हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस*

 

 

रविवार की देर रात से गायब थी दोनो

 

ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट राजधानी न्यूज़

चतरा :हंटरगंज थाना क्षेत्र के केदली पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव निवासी रैमल यादव की पत्नी आलता देवी 50 एवं बेटी संजू कुमारी 18 का शव मंगलवार को गांव के ही एक कुएं से स्थानीय पुलिस ने बरामद की है।

जानकारी के अनुसार बीते रविवार की देर शाम मां बेटी घर से गायब थी। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया जा रहा था। मंगलवार की अहले सुबह चरवाहों के द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि रैमल यादव दिल्ली में रहकर मजदूर का काम करता है।

Related Post