Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

लातेहार : जिले के बारियातु प्रखंड अन्तर्गत गोनिया पंचायत के दो अलग अलग गांव गडगोमा व चुम्बा में वज्रपात की चपेट में आने से दो किसान के दो पशुओं की मौत हो गई।

बिजली गिरने से दो पशुओं की मौत, मुआवजे की मांग

****जिला ब्यूरो बब्लू खान के साथ  संवादाता टीपू खान  की रिपोर्ट बरियातू  बालूमाथ****

 

लातेहार : जिले के बारियातु प्रखंड अन्तर्गत गोनिया पंचायत के दो अलग अलग गांव गडगोमा व चुम्बा में वज्रपात की चपेट में आने से दो किसान के दो पशुओं की मौत हो गई।

 

एक पशुधन पंचायत के गडगोमा निवासी कुलेश्वर राणा व दूसरा चुम्बा ग्राम निवासी अमलेश भुइयां का बताया जा रहा है। दोनों किसान अपने अपने पशुओं को चरने के लिए खोला था। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पशु सखुआ पेड़ के नीचे आ गई। इसी दौरान वज्रपात हुई जिसकी चपेट में दोनों पशु आ गये जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों पीड़ित किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजे की मांग की है।

Related Post