Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

पूर्व विधायक के पोते के अपहरण की थी तैयारी, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

पूर्व विधायक के पोते के अपहरण की थी तैयारी, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

 

 

 

Ramgarh : मांडू के पूर्व विधायक खीरू महतो के पोते का अपहरण करने के प्रयास के आरोप में रामगढ़ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जानकारी दी.

उन्होंने बताया पूर्व विधायक खीरू महतो की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेस्ट बोकारो (घाटी) के बिहारी महतो को गिरफ्तार किया.

 

पूछताछ में बिहारी महतो ने 29 और 30 जून को हर्ष राज के अपहरण के उद्देश्य से रजरप्पा थाना क्षेत्र के जेमरा से विकास कुमार महतो और अब्बू रहमान उर्फ एपी के केदला आने की बात स्वीकार की. लेकिन घटना के पहले ही हर्ष राज के परिजनों को इस बात की जानकारी मिल गई और पुलिस की तत्परता से अपराधियों की यह योजना सफल नहीं हो पायी.

 

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने रजरप्पा थाना क्षेत्र से विकास कुमार और अबु रहमान को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर जेहरा के ही कैलाश कुमार महतो के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. जहां से पुलिस ने 6 राउंड की एक पिस्टल, दो जिंदा गोलियां एवं स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया.

गिरफ्तार सभी अपराधियों को पुलिस के ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ रामगढ़ किशोर कुमार रजक , डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार मिश्रा, रजरप्पा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार सहित कुज्जू ओपी प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

Related Post