Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

जमीन विवाद में पीट-पीटकर कर बुजुर्ग को मार डाला

जमीन विवाद में पीट-पीटकर कर बुजुर्ग को मार डाला

 

बेटे ने कहा, एक दर्जन लोगों ने पीटकर की पिता की हत्‍या

Palamu: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की गुरुवार को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला सामना आया। मृतक की पहचान दुखन चौधरी (65) के रूप में हुई है। मृतक के बेटे के मुताबिक, एक दर्जन लोगों ने पीटकर मेरे पिता की हत्या की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदय गुप्ता ने बताया कि मृतक के बेटों के अनुसार, करीब एक दर्जन लोगों ने दुखन को पीटकर मारा है।

 

 

Related Post