Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

खबर छपते कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल एच0 पी0 बर्णवाल ने लिया संज्ञान, महुआडांड़ के ओरसापाठ में बिजली हुई बहाल।

महुआडांड़ की ओरसा पंचायत के ओरसा घाटी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण 11हजार केबी का केबल जल गया और एक तार टूट कर लटक रही थी। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त लाइन तुरंत कट गई थी जिसके कारण किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई। अगर उस वक्त इसमें लाइन प्रवाहित होती तो बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना थी। खबर छपते ही बिजली विभाग ने संज्ञान लिया और इससे को दुरुस्त करा कर बिजली को सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है। महुआडांड़ बिजली विभाग मिस्त्री अमर उरांव ने बताया कि कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल एच0 पी0 बर्णवाल के निर्देशानुसार ओरसापाट के ओरसा में जो शॉर्ट सर्किट हो कर टूटे हुये 11 केबी केबल की मरम्मती कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया है।

Related Post