Breaking
Fri. Jul 17th, 2026

गुरुवार को पकड़े गए प्रतिबंध जप्त मांस को महुआडांड़ पुलिस के द्वारा मजिस्ट्रेट की देख रेख में किया गया नष्ट।

महुआडांड़

महुआडांड़ डीएसपी रतिभान सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर गुरुवार को 40 किलो प्रतिबंध मांस के साथ तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए लोगों को लातेहार जेल भेज दिया गया।वही जप्त मांस को शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के देख रेख में गढ्ढा खोद जप्त मांस को गड्ढे में डाल कर नष्ट किया गया। डीएसपी के इस कार्रवाई से क्षेत्र में पूरा हड़कंप मचा हुआ है। वही डीएसपी रतीभान सिंह ने कहा कि गलत काम वाले सुधर जाएं। नहीं तो पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post