Breaking
Sat. May 16th, 2026

राजनगर में चोरो ने प्रखंड समन्वय के घर मे किया हाथ साफ,फ्रिज के साथ घर के राशन भी ले उड़े

राजनगर के पुराने प्रखंड कार्यालय के पीछे बने सरकारी आवास में बीती रात कुछ अज्ञात चोरों ने एक आवास में ग्रिल तोड़कर किचन में रखे सामानों को लेकर उड़न छू हो गए ।

बता दें कि इस सरकारी आवास में राजनगर प्रखंड में कार्यरत प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक सावन सोए अपने परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन शनिवार को छुट्टी लेकर किसी विशेष कार्य से परिवार के संग अपने मामा घर गए हुए थे। और उनके घर पर कोई नहीं था। रविवार की शाम जब वापस घर लौटे तो देखा घर के पीछे दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है ।और किचन का दरवाजा भी खुला हुआ है। देखा तो किचन में रखा हुआ सैमसंग कंपनी का नया फ्रिज गायब था ।और एक मिक्सर मशीन, 6 कांसा की थाली, 6 कांसा का कटोरा,2 कांसा लोटा तथा 2 दिन पहले ही लाया गया ₹3000 का राशन किचन से गायब था। जिसके बाद प्रखंड समन्वयक सावन सोय ने राजनगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। वहीं सावन सोए ने कहा कि राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना काफी बढ़ गई है। इस पर प्रशासन को अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट

Related Post