Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

नही रहे बान्दु पंचायत के तत्कालीन मुखिया बोसेन मार्डी

राजनगर प्रखंड अंतर्गत बान्दु पंचायत के तत्कालीन मुखिया अब नही रहे।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे अपने घर केशरगडिया के समीप एक आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे झूल कर उसने खुदकुशी कर ली।वहीं राजनगर थाने में इसकी सूचना शनिवार की दोपहर को मिली। थाना प्रभारी शम्भू शरण दास ने जानकारी देते हुए कहा हमे जैसे ही इसकी सूचना मिली वैसे ही पुलिस उनके आवास केशरगडिया पहुँची।और मामले की तहकीकात करने लगी, तो पता चला कि उनकी दिमागी हालत पिछले एक वर्षों से ठीक नही था।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया।

बता दें कि तत्कालीन मुखिया बोसेन मार्डी 2015 के पंचायत चुनाव में बान्दु पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए थे।किंतु एक वर्ष बाद ही किसी आपराधिक घटना में शामिल होने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया था।जिसके बाद उनके मुखिया पद को रद्द कर बान्दु गांव के उपमुखिया को वर्तमान मुखिया बना दिया गया।हालांकि वर्तमान में अब बान्दु पंचायत में हाड़ीराम मुर्मू अब भी प्रभारी मुखिया के पद पर कार्यरत है।

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट

Related Post