Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

*मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना* *मां दुर्गा की आराधना शक्ति, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश देती है : मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा*

चाईबासा: महानवमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने परिवार सहित जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के मेघातूबुरू, किरीबुरू और जगन्नाथपुर स्थित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र और राज्य की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

महानवमी पर जगन्नाथपुर ग्राम में मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इसके बाद हवन और पूर्णाहुति में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की शांति, जनकल्याण और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मधु कोड़ा ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने, सत्य का साथ देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने पूजा आयोजन समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

गीता कोड़ा ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूजा पंडालों में शांति, स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भीड़ के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और अफवाहों से बचने की जरूरत है।

दोनों नेताओं ने कहा कि पूजा समितियों का परिश्रम, श्रद्धा और सामूहिक सहयोग धार्मिक परंपराओं तथा सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

Related Post