Breaking
Wed. Oct 14th, 2026

*स्वदेशी जागरण मंच ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन*

चाईबासा: स्वदेशी जागरण मंच, चाईबासा की ओर से बुधवार को मधु बाजार स्थित रामू होटल चौक पर संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित स्वदेशी प्रेमियों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय किशन बिरूली ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद दत्तोपंत ठेंगड़ी ने प्रचारक के रूप में अपना जीवन बिताया। उन्होंने समाज को संगठित करने के उद्देश्य से भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे संगठनों की स्थापना की। ये संगठन आज भी समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों से प्रेरणा लेकर स्वदेशी की भावना को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनके विचारों के अनुरूप केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम को प्रताप कटियार महतो ने भी संबोधित किया। अंत में दिलीप साव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, मनीष कुमार राम, पंकज खिरवाल, रामावतार राम, रवि कामेश्वर विश्वकर्मा, दीपक पोद्दार, अनिल सिंह, रितेश कुमार, पिंटू पासवान, मानिक दास, मंगल पांडे, अनूप प्रसाद, मणिकांत पोद्दार, रोहित दास, जीवन प्रजापति, विनोद कुमार सिंह और पप्पू राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों को याद करते हुए स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Post