Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

*हरविंदर सिंह निभाएंगे मानवाधिकार संरक्षण की जिम्मेदारी, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने मानवाधिकार अधिकारी नियुक्त किया*

जमशेदपुर।सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हरविंदर सिंह को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स में मानवाधिकार अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। संस्था की ओर से उन्हें इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
22 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, हरविंदर सिंह को संस्था के साथ जुड़कर मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा जनकल्याण से संबंधित विभिन्न पहलों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। संस्था ने उनके सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने की भावना की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया है।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विपिन चौहान ने नियुक्ति पत्र के माध्यम से आशा व्यक्त की है कि हरविंदर सिंह की सक्रिय भागीदारी से संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। संस्था के अनुसार, उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, सामाजिक परियोजनाओं तथा जनजागरूकता अभियानों में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी दिखानी होगी।

Related Post