Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

जरूरतमंद की उम्मीद की किरण है रक्त, स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर किया जागरूक

जमशेदपुर: विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट एवं रामगढ़िया सभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साकची स्थित रामगढ़िया सभा परिसर, ताप्ती रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर की शुरुआत सिखी परंपरा के अनुसार अरदास, भक्ति गीत और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले नुक्कड़ नाटक के साथ हुई। आयोजन के दौरान लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे रामगढ़िया सभा के ट्रस्टी हरदीप सिंह, शैलेन्द्र सिंह और अमरदीप सिंह, अध्यक्ष केपीएस बंसल, महासचिव ताजबीर सिंह और वरीय उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू ने कहा कि रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उम्मीद की किरण है। ऐसे में स्वस्थ लोगों को आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट के निदेशक बलवंत सिंह बंसल, निदेशक नरेंद्र जीत सिंह ओशन, अंकेक्षक मंदीप सिंह और पूर्व अंकेक्षक संतोख सिंह संधु भी मौजूद रहे।

शिविर के सफल आयोजन में नवजोत सिंह सुर, इंदरपाल सिंह, मनदीप सिंह संधु, बलबीर सिंह बबलू, परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह सोखी, प्रकाश सिंह पप्पी, सतविंदर सिंह पप्पू, जगजीत सिंह ऋषि, पिंकी सोहल, हरमीत सिंह, मनजीत सिंह माल्टू, मनजीत सिंह संधु, अवतार सिंह, चरणजीत सिंह, गोपाल सिंह, हरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, हरविंदर सिंह नागी, गुरमीत सिंह लाडी, गुरविंदर सिंह भाटिया और अविनाश सिंह रिक्की का योगदान रहा।

रक्त संग्रह और तकनीकी व्यवस्था में ब्रह्मानंद हृदयालय के डॉ. हिमांशु कुमार, अस्पताल के कर्मियों और समीर सरकार ने सहयोग किया।

रामगढ़िया सभा के महासचिव ताजबीर सिंह ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

Related Post