Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

*6 अक्टूबर को कोकचो डाक बंगला मैदान में लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर*

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी मंडल तांतनगर एवं मंझारी की बैठक रविवार को कोकचो मुंडा भवन में आयोजित हुई। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत छह अक्टूबर 2026, मंगलवार को कोकचो डाक बंगला मैदान में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में शिविर के आयोजन और संचालन को लेकर संचालन टोली का गठन किया गया। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में प्रचार वाहन को रवाना किया गया।

प्रचार वाहन को मंडल प्रभारी जयपाल सिंह कुंकल, सेवा सेतु अभियान संयोजक पवन शर्मा, प्रताप कटियार महतो, मंडल अध्यक्ष योगेश्वर सवैया और सिद्धार्थ ने रवाना किया। नेताओं ने लोगों से स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर के संचालन के लिए गठित समिति में बुलेट सिंह, गुरु चरण बांकिया, कलूनडिया, मोतीलाल कलूनडिया, दुर्गा चरण नाग, हरीश केसरी, सुरेंद्र बोईपाई, वीरेंद्र कुंकल, डमरूधर दास, हिरालाल कलूनडिया, खगेश्वर राउत और दीपक केसरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

बैठक में कार्यकर्ताओं को शिविर के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी भी दी गई। भाजपा की ओर से बताया गया कि शिविर में क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Related Post