Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हाटगम्हरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर*

चाईबासा: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को हाटगम्हरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र में वृहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष चंद्र मोहन तियू, सेवा सेतु अभियान संयोजक पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन चातोम्बा, प्रताप कटियार महतो और विपिन लागुरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर की शुरुआत की।

शिविर में पहुंचे मरीजों का पहले पंजीयन कराया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। दंत चिकित्सक ने दांतों की जांच की, जबकि नेत्र चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी उचित सलाह दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।

मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 14 प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जांच कराई। इस तरह के आयोजन से सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत को देखते हुए महीने में एक बार ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। बड़कुंवर गागराई ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सभी की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

कार्यक्रम में दुर्गावती बोयपाई, विपिन लागुरी, अभिजीत गागराई, देवेंद्र दास, देवेंद्र कुम्हार, संजय बारीक, सिकंदर जारीका, सुखलाल पुरती, रवींद्र दास, राय भूमिज, सुमन गागराई, गीता बिरुवा, खुशबू हेम्ब्रम, सविता कुन्कल, बिरजू रजक, बासमती हेम्ब्रम, रवि गुप्ता, आनंद गुप्ता, रोशन गागराई, सीतांशु बेहरा, शत्रुघ्न हेंब्रम, अशोक सिन्कु, दिलीप गुप्ता, विक्रम सिन्कु, चंदन गुप्ता, सीताराम सिन्कु, माहेश्वरी गागराई, सुनीता सिंकु, कृष्ण गागराई और मंगल सिंह हेम्ब्रम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post