Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

कालिकापुर के राधा-गोविंद मंदिर से माइक की दो यूनिट चोरी, पुजारी ने पोटका थाने में दिया आवेदन

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित श्री राधा-गोविंद मंदिर में रात के समय अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर से माइक की दो यूनिट चोरी कर ले गए। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। मंदिर के मुख्य पुजारी तरणि सेन दास और ग्राम प्रधान सुबल चन्द्र भकत की ओर से गुरुवार को पोटका थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

आवेदन के अनुसार, 30 सितंबर की रात अज्ञात चोर मंदिर में रखे माइक की दो यूनिट लेकर फरार हो गए। मंदिर में प्रतिदिन शाम को कीर्तन का आयोजन किया जाता है। माइक यूनिट चोरी होने के कारण कीर्तन में परेशानी हो रही है। मंदिर परिसर में इनवर्टर, माइक सेट मशीन और अन्य वाद्य यंत्रों के अलावा श्री राधा रानी के सोने-चांदी के आभूषण भी रखे हुए हैं।

मंदिर प्रबंधन ने आशंका जताई है कि यदि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में अन्य सामान और देवी के आभूषण भी चोरी हो सकते हैं। आवेदन में पुलिस से घटना का संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने, चोरों का पता लगाने और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Post