Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

भगत सिंह की जयंती पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जमशेदपुर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की ओर से जुगसलाई स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा के प्रधान अमरीक सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और देश की आजादी के लिए भगत सिंह के योगदान और बलिदान को याद किया।

इस मौके पर अमरीक सिंह ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि देशप्रेम, राष्ट्रनिष्ठा और क्रांतिकारी विचारों की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कम उम्र में भगत सिंह ने जिस साहस और समर्पण का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’ के नारे लगाए। इस दौरान देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा शहीदों के सपनों के अनुरूप समाज और देश के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार सुरेन्द्र सिंह शिंदे, आगाज संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, रविंदर सिंह राजा, हर्षदीप सिंह, अमनजोत सिंह, अनुराग तिवारी, हरपाल भाटिया, तुषारदास गुप्ता और आकाश उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post