Breaking
Sun. Sep 27th, 2026

सरायकेला में पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, छह थाना-ओपी प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र

सरायकेला। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई थाना और ओपी प्रभारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सोनू कुमार को राजनगर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजनगर के वर्तमान थाना प्रभारी विपुल ओझा का तबादला करते हुए उन्हें तिरुलडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार को सीनी ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

खरसावां थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को चौका थाना प्रभारी के पद पर भेजा गया है। वहीं कांड्रा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर नरसिंह मुंडा को दलभंगा ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विनोद तिर्की को कांड्रा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। थाना और ओपी प्रभारियों में किए गए इस फेरबदल के बाद जिले में पुलिसिंग की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Post