Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

उडुपी रेस्तरां फायरिंग पर अनिल मोदी ने जताई चिंता, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर। बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्तरां में हुई फायरिंग की घटना पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से अपराधियों के बढ़ते मनोबल का संकेत मिल रहा है।

अनिल मोदी ने कहा कि त्योहारों के सीजन में इस तरह की घटनाओं से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। इससे व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम नागरिकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बनता है।

उन्होंने जिला प्रशासन से फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही शहर में प्रभावी पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की, ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और शहर में सुरक्षित माहौल कायम हो।

अनिल मोदी ने कहा कि व्यापारियों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

Related Post