Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

*डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया स्मरण*

चाईबासा: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति में सादगी, शालीनता, विद्वता और ईमानदार सार्वजनिक जीवन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में लिए गए कई फैसलों का देश की आर्थिक और सामाजिक विकास यात्रा पर प्रभाव पड़ा। उनका जीवन ज्ञान, विनम्रता, संयम और कर्मठता के साथ सार्वजनिक जीवन में योगदान देने की प्रेरणा देता है। देश के विकास और आम नागरिकों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने डॉ. मनमोहन सिंह के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सुरेश चन्द्र सावैयां, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, कैरा बिरुवा, इम्तियाज खान, सुनीता दोंगो, ताला माई तापेए, राजेन्द्र कच्छप, राकेश सिंह, प्रदीप बाग, सूरज सुंडी, सुशील दास सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Post