Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

*भाजपा चाईबासा नगर ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती*

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की ओर से गुरुवार को बड़ानिमडीह न्यू कॉलोनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रहित, मानव कल्याण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को लेकर हमेशा चिंतन करते रहे। उनके विचार आज भी जनसेवा की दिशा में मार्गदर्शन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की बात कही थी।

जवाहरलाल बानरा ने कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याण के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों के विकास पर ध्यान देना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके विचारों को याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए सिद्धांतों पर चलने और समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्य पहुंचाने की बात कही।

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कुमार राम, जिला महामंत्री चंदन झा, प्रताप कटियार महतो, मृदुला निषाद, रीना कर, शिबू दत्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, पप्पू राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Post