Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

उलीडीह में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. जटाशंकर पांडेय का सम्मान

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किए जाने पर मानगो निवासी शिक्षाविद एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ. जटाशंकर पांडेय का उलीडीह में कार्यकर्ताओं ने स्वागत और सम्मान किया। भाजपा उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में आजादनगर, उलीडीह और मानगो क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. जटाशंकर पांडेय को पगड़ी पहनाकर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान महामंत्री राकेश सिंह लोधी और पवन राय, आजादनगर मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष फातिमा शाहीन, एससी मोर्चा अध्यक्ष गणेश दास, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चंदन चौबे, एससी मोर्चा महामंत्री बिरेन प्रसाद और बबलू दास, ओबीसी मोर्चा महामंत्री गोपी चौधरी और मंगल सिंह पूरन, मंडल के निवर्तमान उपाध्यक्ष संजय सिंह, निवर्तमान मंत्री राजेश शर्मा और देवकी साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में मालती बाई, पार्वती देवी, विपिन कुमार सिंह, अरुण कुमार, संजय कुमार, पुष्पराज सिंह, मानतशा खान, गुलनार खान, संजय शर्मा और आशीष कुमार पाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. पांडेय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस मौके पर अमरेंद्र पासवान ने कहा कि डॉ. जटाशंकर पांडेय का संगठन के प्रति लंबा अनुभव, समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क भाजपा को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रदेश स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी से संगठन के कार्यों को और गति मिलेगी। सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. पांडेय का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Post