चाईबासा: मेरी टोला चौक स्थित सनातन दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंगलवार को दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत खूंटी पूजन किया गया। पूजा का आयोजन पंडित शशि पांडेय ने वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। मुख्य संरक्षक राजीव विश्वकर्मा उर्फ लड्डू के हाथों खूंटी पूजन की शुरुआत की गई। इस वर्ष समिति की ओर से मॉडल पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि मेरी टोला चौक पर पिछले 81 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। पूजा समिति का प्रयास है कि इस परंपरा को आगे भी कायम रखते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने पूजा में क्षेत्र के लोगों से सहयोग और सहभागिता की अपील की।
समिति के अनुसार, पंडाल निर्माण का कार्य आयुष प्रसाद के प्रसाद टेंट द्वारा किया जा रहा है। समिति की ओर से पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खूंटी पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक नवल कच्छप, रणविजय सिंह, पांचू यादव, बसंत यादव और प्रदीप ठाकुर मौजूद थे। सचिव कृष्णा विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष डोमा मिंज और अन्नू यादव, कोषाध्यक्ष रवि साव सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
मौके पर शंकर विश्वकर्मा, अरविंद यादव, हारु विश्वकर्मा, रिंकू गुप्ता, प्रेम लकड़ा, पंकज टोप्पो, बिट्टू सिंह, सोनू ठाकुर, प्रभात विश्वकर्मा, जय कुमार महतो, विनय राम, राजेंद्र जयसवाल, जगदीश दास, सुपन तिग्गा, पवन अग्रवाल, विकास जयसवाल, समीर पाल, दीपक सिंह, अमित शर्मा, मो. राजू, बोनी यादव, महेश महतो, सन्नी महतो, शंकर सोनकर, विकास कर्मकार, भोला सिंह, मोनू ठाकुर, राजन राउत, सूरज तिर्की और टिंकू साव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूजा को लेकर आने वाले दिनों में अन्य तैयारियां भी पूरी की जाएंगी। 81 वर्षों से चली आ रही इस पूजा परंपरा को लेकर मेरी टोला क्षेत्र में लोगों के बीच उत्साह बना हुआ है।

