बेरमो – सीसीएल बीएडंके एरिया के एकेकेओसीपी (खास – महल) से बीकेबी कंपनी के अंतर्गत चलने वाली लोड कोयला हाईवा में खलासी (क्लीनर) न होने पर बेरमो थाना के समीप पुलिस ने दर्जनो हाईवा को रोका।सभी हाईवा खासमहल से कोयला लोड कर बालीडीह साइडिंग के लिए ले जा रहे थे,उसी क्रम मे सुरक्षा कारणों से हाईवे पर खलासी न होने पर कारण पुलिस ने दर्जनो लोड कोयला हाईवा को रोका। पूछने पर बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह ने कहा कि जिला कप्तान (पुलिस अधीक्षक) के निर्देश पर यह कदम क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। जिसे सुरक्षा और नियमों के पालन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि मोटर व्हीकल एक्ट मे खलासी का होना अनिवार्य नहीं है, परंतु लंबी दूरी या भारी वाहनों की सुरक्षा व रिवर्स करते समय मार्गदर्शन के लिए इसका होना उपयोगी माना जाता है। ट्रकों को तंग रास्तों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोड़ने, बैक करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खलासी की आवश्यकता महसूस की जाती है। केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के तहत केवल ड्राइवर के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के कागजात होना अनिवार्य है, हालांकि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा मानकों को लेकर पुलिस और चालकों के बीच अक्सर बहस व चेकिंग होती रहती है। उपस्थित चालक ने कहा कि अक्सर पुलिस रोककर जांच-पड़ताल करती है।
पुलिस ने हाईवा में खलासी न होने पर दर्जनो लोड कोयला हाईवा को रोककर जांच-पड़ताल की शुरू।

