चाईबासा: श्रावण मास के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा की ओर से रविवार को अमलाटोला स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने भगवान शिव का विधिवत पूजन और रुद्राभिषेक किया।
पूजन के बाद सभी सदस्यों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के दौरान सदस्यों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सदस्यों की सहभागिता और सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच की ओर से सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया गया।
आयोजन में संयोजक लीलेश खीरवाल का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके समर्पण और प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मारवाड़ी युवा मंच की ओर से कहा गया कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को एकजुट करने के साथ समाज में सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

